Sunday, 29 September 2013

Tips of The Day

World Heart Day

 

  विश्व हृदय दिवस

 
आज 29 सितंबर 2013 को दुनियाभर में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। जबकि विशेष यह रहा है की इस वर्ष का विश्व हृदय दिवस महिलाओं एवं बच्चों के लिए समर्पित किया गया और उन पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ रोकथाम और हृदय रोग (सीवीडी) के नियंत्रण के लिए जीवन-अवधि दृष्टिकोण के महत्व को बताया गया यह विषय उन सभी क्रियाकलापों को उजागर करता है जो कि हृदय रोग की रोकथाम में कारगर साबित होते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हँसे और अपने साथ रहने वालों को भी हसाएँ क्यूंकी जीवन अनमोल है और उसके मूल्य को समझे।


विश्व हृदय दिवस का संक्षिप्त इतिहास 

विश्व हृदय दिवस ‘द वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ द्वारा वर्ष 2000 में आरंभ किया गया था उस समय पूरे विश्व में हृदय रोग से होने वाली मृत्यु की संख्या 17.3 मिलियन प्रतिवर्ष थीसंस्था के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 तक यह आकड़ा 23 मिलियन प्रतिवर्ष पहुंच जाएगा, जो कि ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या से भी अधिक है. ‘द वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ का मुख्यालय स्वीट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है। यही उन आंकड़ों को उजागर कर लोगो को विश्व भर में जागरूकता का यह संदेश देता है की हृदय रोग से कितने लोग प्रभावित होते जा रहे है और कितने मौत की आगोश में चले गए साथ ही साथ इस रोग से कैसे दूर रहे है जिससे शरीर के सभी अंग संपूर्ण रूप से कार्य कर सकें। 

ऋतु  राय 







No comments:

Post a Comment